हनी ट्रैप मामले में बोले दिग्विजय सिंह, जब आरोपी श्वेता विजय जैन महामंत्री थी तब……… पता लगाओ  

इंदौर – हनी ट्रैप मामले में अब कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर ज़ोरदार हमला बोला हैं। रविवार को दिग्विजय सिंह ने इंदौर में मीडिया से बात करते हुए इस बात का पता करने को कहा कि महाराष्ट्र की देवेन्द्र फडणवीस सरकार के एक मंत्री निलंगेकर का श्वेता जैन से क्या संबंध था ? साथ ही साथ उन्होंने इस बात का भी पता लगाने को कहा कि भाजपा के एक कलाकार नेता सागर में श्वेता जैन के पति विजय की दुकान का शुभारंभ करने गए थे। 

बता दे कि निलंगेकर भाजयुमो महाराष्ट्र के अध्यक्ष रहे हैं।

दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि जब भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जीतू जिराती थे, तब हनी ट्रैप मामले में आरोपी श्वेता विजय जैन महामंत्री थी। वहीं, दूसरी तरफ दिग्विजय सिंह के आरोप को जीतू जिराती ने नकार दिया हैं। 

जीतू जिराती ने कहा मैं जिस समय भाजयुमो का प्रदेश अध्यक्ष था उस समय श्वेता जैन भाजयुमो की महामंत्री नहीं थी। उन्होंने कहा इस मामले में कमलनाथ सरकार किसी भी एजेंसी से जांच करवा सकती हैं। जो भी आरोपी हैं, अपराधी हैं, उनका नाम सामने लाया जाए।  

Exit mobile version