इंदौर: दुर्घटनाग्रस्त हुई कांग्रेस नेता की कार, 25 फ़ीट खाई में गिरी, बाल बाल बचे, अस्पताल में भर्ती

मध्यप्रदेश/इंदौर – मध्यप्रदेश के इंदौर से बड़ी खबर सामने आई है जहां मंगलवार देर रात कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव की वाहन सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि कार के सामने गाय आ जाने की वजह से यह हादसा हुआ। गाय को बचाने के चक्कर में उनकी गाड़ी सड़क से उतरकर खेत के किनारे लगे बिजली के खंभे से टकराई और 25 फीट खाई में जा गिरी। हालांकि कार में लगे एयरबैग (airbag) खुल गए। जिससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।

वहीं, इस हादसे में कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव घायल हुए हैं। उनके सर पर चोट आई हैं। जबकि ड्राइवर को भी इस हादसे में चोट आई हैं। जिसके बाद सबको अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जहां इनका इलाज किया गया। मिली जानकारी के अनुसार गाडी में कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव के साथ 2-3 लोग और शामिल थे। 

इधर, इस मामले में थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह का कहना है गाय को बचाने के चक्कर में जिला कांग्रेस अध्यक्ष की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई। बैलेंस बिगड़ने के कारण कार बिजली के पोल से टकरा गई, और 25 फीट खाई में जा गिरी। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जबकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बड़ा हादसा टल गया वरना कोई गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।

Exit mobile version