Janta Curfew को आगे बढ़ाए जाने को लेकर Indore कलेक्टर का बड़ा बयान, जानें क्या कुछ कहा

मध्यप्रदेश/इंदौर – मध्यप्रदेश में कोरोना का तांडव जारी हैं। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 12,686 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 88 लोगों की मौत हुई हैं। राजधानी भोपाल और इंदौर में सबसे ज़्यादा मामलें सामने आए हैं। जहां भोपाल में 1824 नए मामले मिले है तो वहीं इंदौर में 1841 नए मामले सामने आए हैं। 

इसी बीच इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह का बड़ा बयान सामने आया हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना कर्फ्यू के बाद जनता कर्फ्यू आया, जिसमें थोड़ी सख्ती की गई। लेकिन उसके रिजल्ट अच्छे आ रहे हैं। रिजल्ट को स्थिर रखने के लिए कर्फ्यू काे और बढ़ाए जाने की जरूरत हैं। यह बात कलेक्टर मनीष सिंह ने कोरोना की समीक्षा बैठक के बाद कही।

इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि अभी रिजल्ट अच्छे दिख रहे हैं। इसे स्थायित्व देना है, इसलिए सख्ती जरूरी हैं। हम और सख्ती करने जा रहे हैं। ऐसा दिख रहा है कि कुछ लोग अभी भी लापरवाही कर रहे हैं। मॉर्निंग वॉक वालों को सख्त मनाही है कि वे नहीं निकलें। वे बिना मास्क के निकलते हैं। समूह बनाकर बातचीत करते हैं। यदि अब मॉर्निंग वॉक वाले बाहर निकलते नजर आए तो उन्हें अस्थाई जेल में डालने को कहा गया हैं। साइकिंलिंग को भी परमिशन नहीं हैं। 

कलेक्टर ने कहा, कई स्थानों पर होम आइसोलेशन में लोग अलग कमरे में रहने की जगह परिवार के साथ रह रहे हैं। कुछ तो बाहर भी घूम रहे हैं, जो कि आपराधिक कृत्य है। पॉजिटिव मरीज यदि बाहर घूमता मिला तो उसके खिलाफ एफआईआर होगी। 

वहीं, डीआईजी मनीष कपूरिया ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू का प्रभाव दिखने लगा है। संक्रमण दर कम हो रही हैं। परिणाम को देखते हुए हम और सख्ती करने जा रहे हैं। सभी साथ में मिलकर काम कर रहे हैं। इसी का नतीजा है कि परिणाम आशानुरूप आ रहे हैं। सख्ती किसी को प्रताड़ित करना नहीं है, बल्कि यह सबके हित के लिए हैं। 

Exit mobile version