सभी खबरें

इंदौर : कांग्रेस विधायकों के खिलाफ सराफा थाना में प्रकरण दर्ज, गिरफ्तारी देने पहुंचे विधायक

मध्यप्रदेश/इंदौर – मध्यप्रदेश के इंदौर में इस समय सियासी बवाल मचा हुआ हैं। भाजपा के पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता के खिलाफ क्षेत्रिय कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने मोर्चा खोल दिया हैं। गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई न होने को लेकर शुक्ला के साथ विधायक जीतू पटवारी, विशाल पटेल और शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने कल राजबाड़ा पर धरना दिया। 

लेकिन आज धरना देने वाले कांग्रेस विधायकों के खिलाफ सराफा थाना में प्रकरण दर्ज कर लिया गया हैं। कोरोना संक्रमण काल में धरना देने के चलते सराफा पुलिस थाना ने विधायकों सहित शहर अध्यक्ष के खिलाफ धारा 188 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया।

वहीं, इसका विरोध करने के साथ गिरफ्तारी देने के लिए आज कांग्रेस विधायक थाने पहुंचे। थाने पर विधायकों और शुक्ला की गिरफ्तारी लेकर हाथोहाथ जमानत पर छोड़ दिया गया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button