इंदौर हाई कोर्ट में नियुक्तियों को दी गई चुनौती

इंदौर / गरिमा श्रीवास्तव :-  इंदौर हाई कोर्ट में हाल ही में की गई नियुक्तियों को चुनौती दी गई है। नियुक्तियां निरस्त करने की याचिका के जरिए मांग की गई है कि अल्पमत की सरकार सरकारी नियुक्तियां नहीं कर सकती है. अब इस याचिका पर सुनवाई कब होती है इसके बारे में अभी तक कोई खबर सामने नहीं आई है.

 भूपेंद्र सिंह कुशवाहा एडवोकेट ने विवेक पटवा और श्री राज सक्सेना एडवोकेट के माध्यम से यह याचिका लगाई है कि जो भी आयोग मंडल और निगमों में नियुक्तियां की जा रही है वह असंवैधानिक है क्योंकि जो यह सरकार है वह अल्पमत की सरकार है और इन नियुक्तियों को तत्काल निरस्त किया जाना चाहिए साथ ही साथ सरकार को इस तरह के गाइडेंस देने चाहिए कि वह इस प्रकार की नियुक्तियां ना करें जब तक कि बहुमत साबित ना हो जाए।
ऐसा माना जा रहा है कि बहुत जल्द इस याचिका पर सुनवाई हो सकती है।

 

 

Exit mobile version