ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, दो नई खिलाड़ियों को मिला मौका

खेल डेस्क: बीसीसीआइ ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और टी 20 सीरीज के लिए महिला टीम का घोषणा कर दी है। इस दौरे के लिए तेज गेंदबाज मेघना सिंह और रेणुका सिंह ठाकुर को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है जबकि बायें हाथ की स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ की टीम में वापसी हुई।
भारत को टी-20 मैच खेलने के लिए 29 अगस्त को आस्ट्रेलिया रवाना होना होगा। चयनकर्ताओं ने अप्रैल में सीनियर वनडे ट्राफी में अच्छे प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को मौका मिला जिस मे 27 साल की मेघना और 25 साल की रेणुका को भारतीय टीम में जगह मिली और आपको ये भी बता दे की दौरे से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ी बेंगलुरु में ट्रेनिंग कर रहे हैं। आस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद पूरी टीम को14 दिन के क्वारंटाइन मे रखना होगा।
दौरे की शुरुआत कब से और कहा होगे
दौरे की शुरुआत वनडे सीरीज के साथ होगी, जिसका पहला मुकाबला नार्थ सिडनी ओवल में 19 सितंबर को खेला जाएगा जबकि दूसरा और तीसरा मैच जंक्शन ओवल में क्रमश: 22 और 24 सितंबर को खेला जाएगा। इसके बाद पर्थ मे 30 सितंबर से गुलाबी गेंद से एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा , जिसके बाद टी-20 मैच नार्थ सिडनी ओवल में 7, 9 और 11 अक्टूबर को खेले जाएंगे।
किस को मिली जगह, किस को बाहर का रास्ता देखना पड़ा
दायें हाथ की तेज गेंदबाज मेघना ने रेलवे के लिए पांच विकेट चटकाए थे, जबकि रेणुका ने टूर्नामेंट में हिमाचल प्रदेश के लिए नौ विकेट हासिल किए। बायें हाथ की बल्लेबाज यस्तिका भाटिया को तीनों टीमों में जगह मिली है, लेकिन प्रिया पूनिया और इंद्राणी राय को बाहर कर दिया गया। घुटने की चोट से उबरने और कोविड-19 से भी संक्रमित होने के कारण टीम मे जगह नही मिल पाई।
टेस्ट व वनडे टीम : मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, पूनम राउत, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, यस्तिका भाटिया, तानिया भाटिया, शिखा पांडे, झूलन गोस्वामी, मेघना सिंह, पूजा वस्त्रकार, राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव, रिचा घोष और एकता बिष्ट।
टी-20 टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, यस्तिका भाटिया, शिखा पांडे, मेघना सिंह, पूजा वस्त्रकार, राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव, रिचा घोष, हरलीन देओल, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव और रेणुका सिंह ठाकुर।




