भारतीय टीम के ओपनर शिखर धवन का हुआ तलाक

•शिखर और आयशा का एक 7 साल का बेटा जोरावर है, जिसका जन्म 2014 में हुआ था
•शिखर धवन ने आयशा मुखर्जी से अक्टूबर 2012 में शादी की थी
•आयशा मुखर्जी की पिछली शादी से दो बेटियां हैं
नई दिल्ली:- भारतीय टीम के ओपनर शिखर धवन का हुआ तलाक आपको बात दे कि साल 2012 में शादी करने वाले भारतीय क्रिकेट स्टार शिखर धवन का तलाक हो गया, सोशल मीडिया पोस्ट की माने तो आयशा मुखर्जी की दूसरी शादी भी टूट गई बीते कुछ समय से दोनों के बीच तानाशाई चल रही थी। दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो भी कर दिया था। अब इन अफवाहों पर आयशा की उस पोस्ट पर मुहर लगा दी, जो उन्होंने एक दिन पहले इंस्टाग्राम पर शेयर की थी दोनों का सात साल का एक बेटा भी है, जिसका नाम जोरावर है। पहले पति से आयशा की दो बेटियां थी।
आयशा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखी
आयशा ने तलाक के बारे में इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘एक बार तलाक हो चुका है लग रहा था कि दूसरी बार काफी कुछ दांव पर था, मुझे काफी कुछ साबित करना था, इसलिए जब मेरी दूसरी, शादी टूटी तो यह काफी डरावना था मैंने सोचा था कि तलाक गंदा शब्द है लेकिन फिर मेरा दो बार तलाक हो गया. मजेदार बात है कि शब्दों के कितने ताकतवर मतलब और संबंध हो सकते हैं. मैंने तलाकशुदा के रूप में खुद से यह महसूस किया. ‘




