IND vs SL First T20: क्रिकेट प्रेमियाें के लिए बुरी ख़बर, मैच से पहले हो सकता है यह!

गुवाहाटी से खाईद जौहर की रिपोर्ट – टीम इंडिया नए साल में अपनी पहली सीरीज़ श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी। टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज़ खेलेगी। जिसके पहला मैच आज गुवाहाटी में होना हैं। मुकाबला शाम सात बजे शुरू होगा।

लेकिन मैच के शुरू होने से पहले टीम इंडिया के प्रेमियाें के लिए बुरी खबर सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि आज के मैच में बारिश का खतरा मंडरा रहा हैं।

मैच से दो दिन पहले यहां पर बारिश हुई थी और रविवार को भी हल्की बारिश का पूर्वानुमान हैं। आसमान में बादल छाए रहेंगे। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार शाम पांच बजे से छह बजे तक हल्की बारिश होने की संभावना हैं। इसके साथ ही तेज हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान हैं।

दोनों टीमें

भारत:

विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडेय, संजू सैमसन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमराह और वॉशिंगटन सुंदर।

श्रीलंका:

लसिथ मलिंगा (कप्तान), धनंजय डि सिल्वा, वानिंधु हसरंगा, निरोशन डिक्वेला (विकेटकीपर), ओशदा फर्नांडो, अविष्का फर्नांडो, दानुष्का गुनातिलका, लारिरू कुमारा, एंजेलो मैथ्यूज, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, भानुका राजपक्षे, कुसन रजिता, लक्षन संदकन, दासुन सनाका, इसरू उडाना।

Exit mobile version