17 हजार फीट की ऊंचाई पर ITBP के जवानों ने माइनस 20 डिग्री में लहराया तिरंगा, बोले- वन्दे मातरम्

लेह: देशभर में आज 71वां गणतंत्र दिवस(Republic Day 2020) मनाया जा रहा है। इसी बीच भारत तिब्बत सीमा पुलिस(आईटीबीपी) के जवानों ने 17 हजार फीट की ऊंचाई पर लद्दाख(Ladakh) में तिरंगा फहराया। आईटीबीपी के जवानों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें जवान मानइस 20 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान में तिरंगा थामे हुए भारत माता की जय और वन्दे मातरम् के नारे हुए लगाते नजर आ रहे हैं।

ऐसा पहली बार है जब जम्मू-कश्मीर(Jammu Kashmir) से अनुच्छेद 370 हटने के बाद अलग केंद्रशासित प्रदेश बने लद्दाख में गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। मानइस 20 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान में लोकतंत्र के इस त्योहार को आईटीबीपी के जवानों ने पूरे जोश के साथ मनाया।

इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने एक रैली के दौरान कहा था कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार घाटी में मन और जोश से गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। PM मेदी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Exit mobile version