भारत की शर्मनाक हार, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच  खेला  जा रहा था जिस में भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा जी हां आपको बता दे की खेल के चौथे दिन भारतीय टीम महज 278 रनों पर सिमट गई और मैच पारी और 76 रनों से हार गई। भारतीय टीम ने तीसरे दिन अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट पर 215 रन बनाए थे लेकिन खेल के चौथे दिन उसने अपने 8 विकेट सिर्फ 63 रनों पर गंवा दिये जिस मे  चेतेश्वर पुजारा ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 91 रनों के शानदार पारी खेली लेकिन टीम का कोई बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सका, उस के बाद विकेट गिरते चले गए अजिंक्य रहाणे, कप्तान विराट कोहली, ऋषभ पंत समेत पूरा मिडिल ऑर्डर इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के आगे ढेर हो गया और इस तरह अब सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया है। 
  
भारत की ओर से सबसे अधिक रन

भारत की ओर से चेतेश्वर पुजारा ने सबसे ​अधिक 91 रन बनाए, जबकि कप्तान विराट कोहली ने 55 रनों की पारी खेली, बाकी बल्लेबाजों में रवींद्र जडेजा (30) और अजिंक्य रहाणे (10) रोहित शर्मा ने 59 रन बनाए।

इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 432 रन बनाकर भारत पर 254 रनों की बढ़त ले ली थी, उसके लिए जो रूट ने सबसे ज्यादा 121 रन बनाए थे।यह इस सीरीज में उनका तीसरा शतक था, उनके अलावा रोरी बर्न्स ने 61, हसीब हमीद ने 68 और डेविड मलान ने 70 रनों का योगदान दिया था,भारत की ओर से पहली पारी में सबसे अधिक शमी ने चार विकेट लिए थे. मोहम्मद सिराज, बुमराह और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट झटके थे।

दोनों टीमों के बीच सीरिज का चौथा टेस्ट 2 सितंबर से 6 सितंबर के बीच केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा।

Exit mobile version