खोजें

बांग्लादेश ने 3 दिन में ही टेक दिए घुटने,पारी और 130 रनों से जीता भारत

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में पहले स्थान पर बरक़रार शमी ने झटके चार विकेट
  • भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में पहले स्थान पर बरक़रार
  • शमी ने झटके चार विकेट

इंदौर। भारत और बांग्लादेश के बीच इंदौर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारत ने जीत दर्ज की. दो मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने पारी और 130 रनों से अपने नाम किया.

भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी को 493 रन पर घोषित कर दिया था. जिसके बाद मैदान पर उतरी बांग्लादेश की टीम शुरुआत से ही बिखरना शुरू हो गई. टीम की सलामी बल्लेबाजी जल्द ही ढेर हो गई. जिसके बाद तेज गेंदबाज शमी ने चार विकेट चटकाकर मुकाबला भारत की झोली में खींच लिया. उनके अलावा अश्विन ने तीन, उमेश यादव ने दो और इशांत शर्मा ने एक विकेट लेकर अपना-अपना योगदान दिया. वहीं मेहमान टीम की ओर से मुशफिकर रहीम ही भारतीय गेंदबाजों का कुछ हद तक सामना कर पाए. उन्होंने 64 रन की अर्धशकीय पारी खेली.

बता दें कि भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अभी तक पहले पायदान पर बना हुआ है.

Exit mobile version