विराट कोहली की इस हरकत पर अमिताभ बच्चन खुद को ट्वीट करने से रोक नहीं पाए

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टी 20 मुकाबले के दौरान विराट कोहली ने एक ऐसी हरकत की जिसको देखने के बाद क्रिकेट प्रेमियों के बीच खूब चर्चा हुई।

दरअसल जब भारत वेस्टइंडीज के दिए 208 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहा था। तब 16वें ओवर के दौरान विराट कोहली ने केसरिक विलियम्स की बॉल पर छक्का मारा था। छक्का मारने के बाद उन्होंने अपने हाथों से एक नोटबुक बनाकर इशारा किया था। जो कि विलियम्स के सेलिब्रेशन का एक तरीका है। जिसको विराट कोहली ने कॉपी किया।

गौरतलब है कि विराट कोहली ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि जमैका में एक मैच के दौरान विलियम्स ने विराट कोहली को आउट करने के बाद ऐसा किया था। इस घटना पर महानायक अमिताभ बच्चन भी खुद को ट्वीट करने से रोक नहीं पाए। उन्होंने लिखा-

“यार कितनी बार बोला मई तेरे को  ..  की Virat को मत छेड़ , मत छेड़ , मत छेड़  …
पन  सुनताइच किधर है  तुम … 
अभी पर्ची लिख के दे दिया ना हाथ में  !!!!
😜👏🤪 
देख देख  .. WI का चेहरा देख  ; कितना मारा उसको , कितना मारा  !!
( with due respects to Anthony bhai , of AAA)”

देखिए अमिताभ का ट्वीट-

 

Exit mobile version