
खेल डेस्क – भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी-20 की सीरीज का दूसरा मैच आज ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। इस से पहले भारत इसी मैदान में पहला मुकाबला जीत चुकी हैं। टीम इंडिया आज का मुकाबला भी जीत कर मेज़बान पर हावी होने की कोशिश करेगी। वहीं, मेज़बान की नज़र भी आज मैच जीतकर सीरीज़ को 1-1 से बराबर करने पर होगी।
भारतीय कप्तान विराट कोहली दूसरे मैच में बल्लेबाजी में कोई बदलाव नहीं करना चाहेंगे। हालांकि, गेंदबाजी में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता हैं। खबरों के मुताबिक शार्दुल ठाकुर की जगह नवदीप सैनी या स्पिनर कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता हैं। इसके अलावा कोहली इस मैच में रविंद्र जडेजा और युजवेंद्र चहल के साथ कुलदीप यादव को भी मौका दे सकते हैं। बतौर ऑलराउंडर शिवम दुबे भी एक विकल्प रहेंगे।
हेड-टू-हेड
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 12 टी-20 हुए। टीम इंडिया ने 4 में जीत दर्ज की, जबकि 8 मैच हारे। न्यूजीलैंड में टीम इंडिया ने अब तक 6 टी-20 खेले हैं, लेकिन जीत सिर्फ 2 में ही मिली।
क्या कहती है पिच
इस मैदान पर अब तक 21 टी-20 हुए, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 9 मैच जीती, जबकि इतने ही हारी हैं। हालांकि टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। एक्सपर्ट्स की मानें तो मैच के शुरुआत में गेंदबाजों को पिच से मदद मिल सकती हैं। उन्हें अच्छा बाउंस मिलेगा। इसके बाद यहां बल्लेबाजी करना आसान होगा।
दोनों संभावित टीमें
भारत :
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), संजू सैमसन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर।
न्यूजीलैंड :
केन विलियम्सन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, रॉस टेलर, स्कॉट कुगलेजिन, कॉलिन मुनरो, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, टॉम ब्रूस, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), हामिश बेनेटे, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, ब्लेयर टिकनेर।