
खेल डेस्क – भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर खेला जा रहा हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 5विकेट गंवा कर 132 रन बनाए हैं। भारत को ये मैच जीतने के लिए 133 रनों का लक्ष्य मिला हैं।
मार्टिन गुप्टिल (33), मुनरो (26) केन विलियमसन (14) और रॉस टेलर (18) टिम सेफर्ट (33) रनों की पारियां खेली।
वहीं, गेंदबाज़ी की बात करे तो जसप्रीत बुमराह ने अपने 4 ओवर में 1 विकेट लेकर 21 रन दिए। वहीं, शामी ने अपने 4 ओवर 22 रन दिए। जबकि जडेजा ने अपने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए और चेहल ने 4 ओवर में 33 रन दिए।