खोजें

IND vs AUS : क्या राजकोट में वापसी कर पाएगी टीम इंडिया? होगा ये बड़ा बदलाव

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

IND vs AUS : टीम इंडिया के लिए राजकोट में वापसी करना ज़रूरी, हो सकता है ये बड़ा बदलाव

खेल डेस्क – भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज दूसरा मैच खेला जाना हैं। ये मैच राजकोट में होगा। मुंबई में खेले गए पहले वनडे में हार जाने के बाद आज टीम इंडिया के लिए बड़ी चुनौती हैं। सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया को ये मैच हर हाल में जीतना होगा। ऑस्ट्रेलिया ने वानखेड़े में जिस तरह का प्रदर्शन किया था उसने एक तरह से मेजबान टीम की कई कमियों को उजागर किया था। ऐसे में आज कप्तान कोहली के लिए भी बड़ी चुनौती होगी। 

पहले मैच के बाद कोहली ने भी माना था कि यह ऑस्ट्रेलियाई टीम बेहद मजबूत है और इसके खिलाफ वापसी करना कठिन चुनौती होगा। कोहली ने कहा कि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी जैसे गेंदबाजों के रहते डेविड वार्नर और एरॉन फिंच की सलामी जोड़ी आसानी से रन बनाती रही और भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाती रही। ऑस्ट्रेलियाई टीम बेहद मजबूत है इस बात को पूरा क्रिकेट जगत वानखेड़े स्टेडियम में देख चुका हैं। 

फिर  तीसरे स्थान पर उतरेंगे कोहली 

टीम इंडिया के लिए आज भी नंबर 3 और नंबर 4 सिरदर्द बना हुआ हैं। मुंबई में कोहली नंबर 4 पर खेलने आए थे। जबकि लोकेश राहुल को नंबर 3 पर भेजा गया था। कोहली के इस नंबर पर आने की कई पूर्व खिलाड़ियों ने आलोचना की थी और यह तक कहा था कि कोहली को नंबर-3 पर ही खेलना चाहिए। राजकोट में बहुत मुमकिन है कि कोहली अपने पुराने स्थान पर खेलें। वहीं, संभावना है कि रोहित और धवन सलामी जोड़ी के रूप में रहेंगे और राहुल नंबर-4 पर खेलेंगे। 

ऋषभ पंत हुए बाहर 

ऋषभ पंत चोट के कारण दूसरे मैच में नहीं खेलेंगे। पहले मैच में उन्हें सिर में चोट लगी थी और इसी कारण वह पहले मैच में फील्डिंग करने नहीं उतरे थे। 

युजवेंद्र चहल हो सकते है टीम में शामिल 

आज के मैच में स्पिन विभाग में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। युजवेंद्र चहल के अंतिम-11 में आने की संभावनाओं से भी इनकार नहीं किया जा सकता। माना जा रहा है कि रविंद्र जडेजा की जगह युजवेंद्र चहल को टीम में शामिल किया जा सकता हैं। 

ये है दोनों टीमें (संभावित) :-

भारत : 

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, शिखर धवन, शिवम दुबे, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, केदार जाधव, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मनीष पांडे, लोकेश राहुल, नवदीप सैनी, शार्दूल ठाकुर.

आस्ट्रेलिया : 

एरॉन फिंच (कप्तान), एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, एश्टन अगर, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेजलवुड, मार्नस लाबुशैन, केन रिचर्डसन, डी आर्की शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, एश्टन टर्नर, डेविड वार्नर, एडम जाम्पा.

Exit mobile version