खरगोन:- राजस्व अधिकारी करने लगे है पटाखा दुकानों का निरीक्षण

खरगोन:- राजस्व अधिकारी करने लगे है पटाखा दुकानों का निरीक्षण

खरगोन/लोकेश कोचले:-
        गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा द्वारा समस्त कलेक्टर्स एवं पुलिस अधीक्षकों को चीनी एवं अन्य विदेशी पटाखों के भंडारण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रतिबंध संबंधी निर्देश जारी किए गए थे। इसी तरह मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा भी समस्त कलेक्टर्स को पटाखों से होने वाली दुर्घटना व प्रदूषण के संबंध में निर्देश जारी किए गए थे। इस सिलसिले में कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने जिले के समस्त राजस्व अधिकारियों को अस्थाई पटाखा लाईसेंसधारी और लगाई जा रही दुकानों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए थे कि गृह व प्रदूषण विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन कराने की दिशा में निरंतर मौका निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं देखे। इसी के अंतर्गत बुधवार को जिले की गोगावां, खरगोन, मंडलेश्वर, सनावद, भीकनगांव व करही तहसीलों में राजस्व अधिकारियों द्वारा मौका निरीक्षण किया गया।
  

Exit mobile version