MP:- सौंदर्यीकरण के नाम पर कोरोना काल मे श्रमिको पर चला आफत का बुल्डोजर

Bhopal Desk:Garima Srivastav

 एक तरफ जहां इस वक्त श्रमिक वर्ग कोरोना की मार झेल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सौंदर्यीकरण के नाम पर अब उनका आश्रय भी छीना जा रहा है. 

 इस वक्त मध्य प्रदेश(MadhyaPradesh) के सामने एक और अमानवीय तस्वीर आई है. सौंदर्यीकरण के नाम पर कोरोना महामारी के दौरान श्रमिकों पर आफत का बुलडोजर चलाया जा रहा है. इस बुलडोजर के नीचे रीवा रहतरा बस्ती के हजारों श्रमिक परिवार का आश्रय उजड़ गया. अब उन श्रमिकों के पास रहने को टूटी फूटी झोपड़ी भी नहीं बची है, कोरोना काल के इस संवेदनशील समय में यह मानवीय कृत्य आखिर क्यों हो रही है, इन बस्ती वालों की आंखों में सिर्फ सवाल है. जवाब तो मध्य प्रदेश सरकार के पास ही है कि सौंदर्यीकरण के नाम पर आखिर इन गरीबों का घर क्यों उजाड़ा जा रहा है? 

https://twitter.com/VTankha/status/1258988233104347147?s=19

 एक तरफ जहां सरकार कहती है कि हम प्रदेश के श्रमिक वर्ग के हित में लगातार तत्पर हैं तो दूसरी तरफ उनका घर उजाड़ कर अपनी तत्परता का बहुत बड़ा मिसाल साबित किया है. बस्ती में रहने वाले अब यह गरीब भूख की मार को झेलें, कोरोना महामारी से खुद को बचाएं, या फिर अपने उजड़े हुए घर को फिर से बनाने का प्रयास करें……. 

 इस वक्त तो उनकी आंखों में सिर्फ सवाल होंगे. कि आखिर हम गरीब क्यों हैं…? दुर्दशा सिर्फ गरीबों के साथ क्यों हो रही हैं.. एक तो गरीबी की मार और अब बेघर…………………. 

Exit mobile version