सभी खबरें

सतना में एक युवक को दबंगों ने युवक को डंडों और लात-घूंसों से पीटा, थूक कर चटाया

सतना: सतना के नागौद में कुछ दबंगो ने रौब दिखाते हुए एक युवक की बेरहमी से मारपीट का वीडियो सामने आया है. जिसमें सतना से विधानसभा का चुनाव लड़ चुका शशांक सिंह अपने एक साथी के साथ युवक की डंडे से पिटाई करता दिख रहा है. युवक को लात और घूंसों से भी पीटा जा रहा है. सपाक्स पार्टी का पूर्व प्रत्याशी रहा दबंग युवक पीड़ित को थूक कर चाटने पर मजबूर करता है और वह धमकी देकर बोल रहा है कि घर में घुस कर गोली मार देगा.

इस मामले में सतना पुलिस की भी बड़ी लापरवाही सामने आई है. पीड़ित युवक जब इस मामले की शिकायत करने थाने पहुंचा तो पुलिस ने घटना में एनसीआर (नॉन कॉग्निजेबल रिपोर्ट) काट दी और घटना को संज्ञेय अपराध ही नहीं माना. लेकिन वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित ने जब एसपी से इसकी शिकायत की. इसके बाद मामले के मुख्य आरोपी सपाक्स पार्टी का नेता शशांक सिंह बघेल और उसका साथी विनय सिंह को सीधी जिले से पुलिस ने मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया लिया हैं.

यह वीडियो तीन दिन पुराना बताया जा रहा है. नागौद के बंटी चौराहे पर आरोपी शशांक सिंह ने अपने साथी सुजीत सिंह के साथ मिलकर संतोष पांडेय नाम के युवक के साथ मारपीट की थी. दोनों ने युवक को पहले लाठी डंडों से पीटा. उसके बाद उसे थूक कर चाटने को भी कहा. डरा सहमा संतोष जान के डर से सब कुछ करता रहा. इसके बाद आरोपी उसे गाड़ी में भरकर अन्य जगह ले जाकर युवक के साथ मारपीट की. मारपीट की वजह ये हैं कि संतोष ने शशांक से कुछ रुपए उधार लिए थे, लेकिन लौटाए नहीं.

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने पीड़ित युवक का मेडिकल करवा कर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने के दिए निर्देश नागौद थाने पुलिस को दिया है. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है, जो भी दोषी है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

एसपी की फटकार के बाद इस केस पर कार्यवाही की गयी हैं और नागौद पुलिस ने 12 घंटे के अंदर सीधी से दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया हैं. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button