खोजें

कांग्रेस थर्ड फ्रंट की तैयारी में, कमलनाथ का बड़ा बयान

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

कांग्रेस थर्ड फ्रंट की तैयारी में, कमलनाथ का बड़ा बयान

नईदिल्ली/भोपाल : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ सोमवार को दिल्ली दौरे पर रहे, जहां उन्होंने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की ।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान कई तरह की चर्चाएं सामने आई हैं। वहीं सभी चुनावों को लेकर खाके और नीति तैयार किए जा रहे हैं। बता दें कि राहुल गांधी के आवास पर हुई इस मुलाकात में संगठन द्वारा अलग-अलग प्रदेशों में होने वाले विधानसभा चुनाव के बारे में चर्चा की गई हैं।  

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि अभी तक चुनाव घोषित नहीं हुए हैं और उपचुनाव को लेकर राहुल गांधी से चर्चा नहीं की गई हैं यह पूरी तरह से स्थानीय चुनाव है। जिस पर एमपी कांग्रेस केंद्रित रहेगी।

वहीं, कमलनाथ और राहुल गांधी के बीच हुई इस मुलाकात को कई मायनों में महत्वपूर्ण और अब तक की अहम् मुलाकातों के रूप में देखा जा रहा हैं। इसके अलावा इस मुलाकातों से तीसरे मोर्चे के गठन को लेकर चर्चा शुरू हो गई हैं। जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का बड़ा बयान सामने आया हैं।

दरअसल बैठक के बाद कमलनाथ से पूछा गया कि क्या कांग्रेस थर्ड फ्रंट की तैयारी में हैं। जिसपर बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि BJP के खिलाफ थर्ड फ्रंट कांग्रेस के बिना कभी नहीं बन सकता।

Exit mobile version