खोजें

पचमढ़ी में गृहमंत्री ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

पचमढ़ी में गृहमंत्री ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना

भोपाल/प्रियंक केशरवानीः- फिल्म कश्मीर फाइल्स को लेकर लगातार सियासत जोर पकड़े हुई है. हर तरफ राजनैतिक पार्टियां एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने को लगे हुए हैं। इसी बीच मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा तंज कसते हुए कहा- वे टुकड़े-टुकड़े गैंग के स्लीपर सेल का रोल अदा कर रहे हैं। यह देश की एकता अखंडता के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा, भाजपा पर कटाक्ष करने से पहले केजरीवाल अपने गिरेबान में झांक कर देखें। उन्होंने हमेशा देश को जोड़ने की जगह तोड़ने का काम किया है। गृहमंत्री कैबिनेट चिंतन बैठक में शामिल होने पचमढ़ी पहुंचे है। इस दौरान उन्होंने कश्मीर और ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म के संदर्भ में बात कर रहे थे।

Exit mobile version