मप्र में ‘बुलडोजर’ पर तेज हुई सियासत, कांग्रेस नेताओं से सरकार को घेरा, इधर BJP विधायक ने कहा-सरकारी जमीन पर कब्जा ना किया हो तो बुलडोजर ना चनाए सरकार

भोपाल/प्रियंक केशरवानीः- मध्यप्रदेश में सीएम योगी की तर्ज पर चल रहे बुलडोजर स्कीम पर अब सियासत शुरू हो गई है, अपराधियों के खिलाफ शिरवाज मामा का बुलडोजर चलने को लेकर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा और शिवराज सरकार पर निशाना साधा है। वहीं मुख्यमंत्री की अफसरों को नसीहत के मामले में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अब तो कोर्ट भी घर में खोल लें, धोखा और पैसे से खरीदकर हमारी सरकार गिराई गई है। अफसरों से कह रहे हैं अब सरकार हमारे हिसाब से चलेगी। अपराधी किसके राज में पले हैं जिन पर अब बुलडोजर चलाने की बात कही जा रही है।

वहीं पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ ने कहा कि जहां बुलडोजर की जरूरत है, वहां बुलडोजर चले, रेत की खदानों में बुलडोजर की जरूरत है, महिलाओं के अपराधियों को बुलडोजर से कुचलने की जरूरत है, मध्यप्रदेश में पनप रहे दलालों पर बुलडोजर कब चलेगा। साथ ही कांग्रेस पूर्व मंत्री और विधायक जीतू पटवारी ने कहा कि 2023 में सरकार पर जनता का बुलडोजर चलेगा, कमलनाथ से बुलडोजर चलाना सीखा है। लेकिन नकल में अक्ल की जरूरत होती है। सरकारी माफियाओं पर बुलडोजर कौन चलाएगा 12730 करोड़ रूपए बिना बिजली कंपनियों को दिए गए, इस पर बुलडोजर कौन चलाएगा।

साथ ही में सिंगरौली से बीजेपी विधायक राम लल्लू वैश्य ने कहा कि अगर सरकारी योजना के अंतर्गत आने वाली भूमि का अगर किसी ने अतिक्रमण नहीं किया है तो ऐसे में सरकार को अतिक्रमणकारियों के ऊपर बुलडोजर नहीं चलाना चाहिए, इससे उस व्यक्ति का बहुत आर्थिक नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि सरकार को ऐसी परिस्थितियों में उस व्यक्ति से बाजार मूल्य के आधार पर रूपए लेकर जमीन दे देनी चाहिए।

Exit mobile version