ग्वालियर में हत्यारी पत्नी नें "दृश्यम" की तरह अपनाई हत्या की साजिश क्या है पूरा मामला?

•हत्यारी पत्नी ने 351 दिन तक पुलिस को गुमराह किया
•दृश्यम कि स्टाइल में लाश को कुएं में गाढ़ कर लगाए पौधे

माध्यप्रदेश/ग्वालियर:- ग्वालियर जिले के भितरवार के मोहनगढ़ में फिल्म दृश्यम की स्टाइल से एक हत्या हुई थी। जिसमे प्रेमिका ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति कि हत्या कर दी फिर उसके शव को सूखे कुएं में फेक दिया। फिर किसी को लाश कुएं में दिख ना जाए इसलिए तीनों कुएं में उतरे और लाश को वहीं गाढ़ दिया। और उसके ऊपर पेड़ पौधे लगा दिए।

वहीं, पत्नी ने थाने में अपने पति की गुमशुदा होने कि शिकायत दर्ज करवाई थी। वैसे तो कहते है की पुलिस के हाँथ लम्बे होते है लेकिन 351 दिन पुलिस को गुमराह करने के बाद आखिर पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया।बता दें कि 6 अगस्त 2020 को मोहनगढ़ निवासी फेरन जाटव लापता हो गया था। 15 अगस्त को पत्नी मालती ने गुमशीदगी कि शिकायत दर्ज करवाई थी 351 दिन तक मालती पुलिस को गुमराह करती रही फिर उसने पुलिस पर ही आरोप लगा दिए कि पुलिस उसके पति को तलाश नहीं कर रही और उसने कोर्ट में हेवियस कॉपर्स (पति को हर हाल में ढूंढ कर लाने की याचिका दायर कर दी ) कोर्ट ने ग्वालियर एसपी अमित सांधी को जांच के आदेश दिए और फिर से दुबारा जांच शुरू हुई।

आईएमईआई नंबर से सुराग मिला तो पुलिस की सुई उसकी पत्नी तक जा पहुंची और कड़ी पूछताछ में पत्नी ने वारदात का सच उगल दिया जिसके बाद आरोपी पत्नी और उसके अन्य साथी को हत्या एवं पुलिस को गुमराह करने का केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया हैं।

Exit mobile version