सभी खबरें

भोपाल: गिन्नौरी स्थित संकटहरण महादेव मंदिर में 15 लाख रुपये के नोटों से हुआ महादेव का श्रृंगार

By: Anjali Kushwaha

भोपाल: भगवान को खुश करने के लिए उनके भक्तों ने गिन्नौरी स्थित संकटहरण महादेव मंदिर में महादेव का श्रृंगार 15 लाख के नोटों से किया, इसके लिए  राठौर संघ की कमेटी के 30 लोगों ने 15 लाख रु. के नए नोट एकत्रित करके भगवान का अद्भुत श्रृंगार किया.

ये नोट 50, 100, 500 और 2000 के हैं. संघ के अध्यक्ष मुकेश राठौर तलैया ने बताया कि किसी ने 25 तो किसी ने 35 और कई ने 50 हजार रुपए से ज्यादा की राशि दी. बाद में इस राशि को समिति के पदाधिकारी वापस लेकर सेवा कार्यों में खर्च करेंगे.

दरअसल सावन के आखिरी सोमवार पर शिव मंदिरों में विशेष पूजन कार्यक्रम आयोजित हुए, लेकिन शिव मंदिरों में खास सजावट की गई थी. वहीं, भगवान भोले को खुश करने के लिए भक्तों ने तरह-तरह के तरीके भी अपनाए और उन्हीं में से एक अनूठा तरीका भोपाल के संकट हरण महादेव मंदिर में अपनाया गया है, जिसमें अलग-अलग कतारों में नोटों को रख महादेव का श्रृंगार किया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button