विपक्ष की अंतिम गेंद पर Imran Khan हुए क्लीन बोल्ड, अब शहबाज शरीफ होंगे पाकिस्तान के अगले PM

पाकिस्तान : पाकिस्तान में बीते कुछ दिनों से चल रहे सियासी संकट के बीच आज देर रात इमरान खान की सरकार गिर गई। 

दरअसल, पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ पेश अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग में 174 वोट पड़े। इमरान खान यहां बहुमत साबित करने से चूक गए, और उनकी सरकार गिर गई। 

हालांकि, इमरान खान ने अंतिम गेंद तक लड़ने का संकल्प लिया था और उन्होंने लड़ा भी। इमरान खान ने कहा था कि देश के लिए मेरा संदेश है कि मैं आखिरी गेंद तक पाकिस्तान के लिए हमेशा लड़ता रहा हूं और लड़ता रहूंगा। लेकिन विपक्ष की अंतिम गेंद पर इमरान क्लीन बोल्ड हो गए। 

बता दे कि अब विपक्ष के नेता और पीएमएल-एन के नेता शहबाज शरीफ पाकिस्तान के  अगले प्रधानमंत्री होंगे। इमरान खान के खिलाफ विद्रोह की अगुआई शहबाज ही कर रहे थे। उन्होंने इमरान की तुलना हिटलर से करते हुए कहा कि हम उन्हें हमाम में नंगा करेंगे।

वहीं, ख़बर ये भी है कि पाकिस्तान के संयुक्त विपक्ष ने पूरे देश में रैलियां करने की योजना बनाई है। कहा जा रहा है कि विपक्षी दल इस्लामाबाद में साझा रैली निकाल सकते हैं, जिसे नवाज शरीफ लंदन से वर्चुअली संबोधित करेंगे।

Exit mobile version