CM Kejriwal के घर आज होगी विधायकों की अहम बैठक, लिया जाएगा ये फैसला

नई दिल्ली – मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के आए नतीजों में 'आप' ने 70 विधानसभा सीटों में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की। जबकि बीजेपी ने बाकी के 8 सीटों पर कब्जा जमाया वहीं कांग्रेस खाता नहीं खोल पाई। इसी बीच खबर सामने आई है कि आज सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने घर में पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बुलाई गई हैं। 

सीएम केजरीवाल के घर होने वाली इस बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा। ये बैठक सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर शुरू होनी तय हैं। इसकी जानकारी आप के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने दी हैं। गोपाल राय ने बताया की आज सीएम केजरीवाल के घर नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बुलाई गई हैं। इस बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा। साथ ही शपथ शपथग्रहण समारोह के लिए तारीखों पर भी मंथन किया जाएगा। 

वहीं, शपथग्रहण समारोह की तारीखों को लेकर एक अन्य आप नेता ने कहा कि पार्टी 14 फरवरी और 16 फरवरी- पर विचार कर रही हैं। उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह स्थल के लिए रामलीला मैदान पर विचार किया जा रहा है और भव्य कार्यक्रम की योजना हैं। हालांकि, आप नेता ने साफ किया कि शपथ ग्रहण समारोह स्थल के लिए अंतिम फैसला अभी किया जाना बाकी हैं।

Exit mobile version