बड़बोले पन से चर्चा में रहने वाली इस पूर्व महिला मंत्री पर ही युवकों ने कर दी छींटाकशी, खुद देती रहती हैं आपत्तिजनक बयान, पर इनपर कराया मामला दर्ज़

ग्वालियर/गरिमा श्रीवास्तव :– मध्यप्रदेश में अपने बयानों से हमेशा चर्चा में रहने वाली पूर्व मंत्री इमरती देवी पर तीन युवकों ने अशोभनीय टिप्पणी की। जिसे लेकर उन्होंने उनके खिलाफ मामला दर्ज़ कराया है। आंतरी पुलिस ने इस पूरे मामले पर इमरती देवी की शिकयत पर मुकेश जाटव, गयाप्रसाद परसेडिया और चन्दन परसेडिया के खिलाफ मामला दर्ज़ कराया है। 

 जल्द ही इन तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी.पुलिस द्वारा युवको की तलाश की जा रही है… 

अक्सर इमरती देवी देती रह्ती हैं विवादित बयान :- 
अपने विवाद भरे बयानों को लेकर इमरती देवी हमेशा चर्चा में रही हैं चाहे वह कांग्रेस पार्टी में थी या अब जब भाजपा में शामिल हो गई हैं तब भी। उपचुनाव में पराजय हाथ लगने के बाद काफी दिनों तक इमरती देवी ने मंत्री पद से इस्तीफा भी नहीं दिया था पर कल उन्होंने इस बात की जानकारी दी कि उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंप दिया है। 
उनके ऐसा करने से संगठन और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नाराज़ भी चल रहे थे। 

कलेक्टर को फ़ोन कर सीट जीतने की बात करने वाली पूर्व मंत्री को मिली बड़ी हार :- 
इमरती देवी डबरा सीट से भाजपा प्रत्याशी थीं। पर उन्हें इस हॉट सीट से बड़ी हार का सामना करना पड़ा। शिवराज कैबिनेट में महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी को उपचुनाव में अपने ही रिश्तेदार सुरेश धाकड़ ने पराजित किया था। 

Exit mobile version