खोजें

धार:- आबकारी विभाग ने लाखों का अवैध शराब किया जप्त, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज  

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

धार:- आबकारी विभाग ने लाखों का अवैध शराब किया जप्त 

धार:- आबकारी विभाग ने लाखों का अवैध शराब किया जप्त 

  
कुक्षी/ मनीष आमले
:- आज कलेक्टर आलोक कुमार सिंह  के निर्देशन  एवं सहायक आबकारी आयुक्त जिला धार  यशवंत धनौरा के मार्गदर्शन में धार जिले के वृत्त कुक्षी में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नर्मदा नदी के किनारे कड़माल गेबिनाथ मठ निसरपुर क्षेत्र में दबिश देकर 70 लीटर हाँथ भठ्ठी शराब जप्त कर तथा लगभग 3100  किग्रा महुआ लहान जप्त कर मौके पर  सैम्पल लेकर नष्ट कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण कायम किये गए।

संयुक्त सामग्री का  अनुमानित मूल्य लगभग 1,62,000/- रु  है।

 यह कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रशांत मंडलोई  उप निरीक्षक राज कुमार शुक्ला  की टीम द्वारा की गई।

Exit mobile version