अवैध हथियारों का सौदागर और 5 हजार का ईनामी बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खरगोन/प्रियंक केशरवानीः- मध्यप्रदेश के खरगोन में 5 हजार का ईनामी बदमाश और शहर मे अवैध हथियारों की सप्लाइ करने वाला अब पुलिस गिरफ्त में खरगोन पुलिस ने हथियारों की तस्करी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनो आरोपी के पास से 6 पिस्टल बरामद की गई है और दोनो ही 5-5 हजार के इनामी बदमाश हैं। पुलिस दोनो आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके नेटवर्क का पता कर रही है।

एसपी सिद्धार्थ चौधरी ने कहा कि अवैध हथियार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत कसरावद और गोगांव थाना पुलिस ने 6 अवैध पिस्टल के साथ दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। जब्त पिस्टल कि कीमत लगभग 1 लाख 20 हजार रूपए बताई जा रही है। यह आरोपी काफी लंबे समय से फरार थे और पुलिस की नाक मे दम कर रखा था जिसके कारण दोनो पर ही 5-5 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

Exit mobile version