अगर शिवरात्रि में आप करना चाहते बाबा महाकाल के दर्शन तो देने होंगे 1500 रु.

अगर शिवरात्रि में आप करना चाहते बाबा महाकाल के दर्शन तो देने होंगे 1500 रु.

उज्जैन/ अगर आप हर साल की तरह इस साल भी बाबा भोलेनाथ यानि की महाकालेश्वर के दर्शन को जाना चाहते है तो इसके लिए आपको 1500 रु. भरने होंगे उसके बाद ही आपको भोलेनाथ के दर्शन करने को मिल सकता है

महाकाल के दर्शन की नई व्यवस्था

बता दें कि उज्जैन में महाकालेश्वर के दर्शन के के लिए 1500 रु. की रसीद कटवानी होगी और इस रसीद पर प्रवेश का समय भी लिखा रहेगा। इस रसीद को न लेने वाले भक्त दर्शन नहीं कर पाएंगे और रसीद भी अवैध मानी जाएगी। सामान्य सहित सभी दर्शनार्थियों को सुलभ तरीके से दर्शन हो सके इसके लिए मंदिर प्रशासन सभी जरूरी तैयारियां समय रहते पूरी कर लेगा। यह जानकारी बुधवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में दी।

समिति के अध्यक्ष व कलेक्टर शशांक मिश्र की अध्यक्षता में प्रशासक के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में बताया महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व 13 फरवरी से 21 फरवरी तक मनाया जाएगा। पर्व के दौरान बड़ी संख्या में दर्शनार्थी आएंगे। इस पर कलेक्टर मिश्र ने दर्शन समय पर एवं सुलभ ढंग से व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही भीड़ नियंत्रण के लिए बेरिकेडिंग करने के अलावा साफ-सफाई, छाया व्यवस्था, दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर, बिजली, प्राथमिक उपचार एवं एम्बुलेंस, अस्थाई फायर स्टेशन, जूता स्टैंड और मीडिया व्यवस्था के बारे में जरूरी कदम उठाने को कहा।

 

Exit mobile version