खोजें

अगर आपको भी चाहिए सरकारी राशन की फ्री होम डिलीवरी, तो उम्र कर लीजिए 80

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

अगर आपको भी चाहिए सरकारी राशन की फ्री होम डिलीवरी, तो उम्र कर लीजिए 80 के ऊपर - खाद्य मंत्री

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने बुजुर्गों के लिए बड़ा कदम उठाया हैं। साथ ही उन्हें बड़ी राहत देने की तैयारी में भी सरकार जुट गई हैं। सरकार अब बुजुर्गों के घर तक सरकारी राशन पहुंचाने की तैयारी कर रही हैं। इसके ऐलान मध्‍य प्रदेश के खाद्य मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने किया। 

कमलनाथ सरकार की इस तयारी के बाद अनाज की होम डिलीवरी (Home Delivery) की जाएगी। हालांकि यह सुविधा उन्‍हीं बुजुर्गों को मिलेगी, जिनके घर में कोई वयस्‍क नहीं हैं। 

खाद्य मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि बुजुर्गों के लिए राहत देने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर आपकी उम्र 80 साल है तो आपको अनाज की होम डिलीवरी मिलेगी। उन्होंने बताया कि बुजुर्गों के लिए सरकारी अनाज की होम डिलीवरी की जाएगी, लेकिन इसके लिए 80 साल की उम्र होना जरूरी हैं। इसके लिए खाद्य विभाग अब राशन कार्ड के जरिए ऐसे बजुर्गों को चिन्हित कर रहा है, जो कि काफी उम्रदराज हैं और उनके घर में कोई वयस्‍क नहीं हैं। 

इस दौरान खाद्य मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने एक साल का लेखा-जोखा भी पेश किया। और कहा कि अब बुजुर्गों के लिए अनाज पहुंचाना सरकार और खाद्य विभाग की जिम्मेदारी होगी। 

Exit mobile version