नौकरी ही नहीं है तो "क्या Sunday, क्या Monday"…विकास ऐसा की फ़र्क़ ही ख़त्म हो गया – राहुल गांधी

- मोदी सरकार पर रोजगार को लेकर राहुल गांधी ने तंज कसा
- कांग्रेस नेता महंगाई, विकास और रोज़गार जैसे मुद्दों पर बोल रहे है हमला
- चर्चा का विषय बना राहुल गांधी का ये ट्वीट
नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिग्गज नेता राहुल गांधी सहित कांग्रेस के सभी नेता केंद्र की मोदी सरकार को किसी न किसी मुद्दे पर घेरे हुए है। कांग्रेस की नज़र में तीन सबसे बड़ा मुद्दा है, जिसमें महंगाई, विकास और रोज़गार शामिल हैं। कांग्रेस के सभी छोटे बड़े नेता इन मुद्दों को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर हैं।
खास बात ये है कि राहुल गांधी आए दिन ट्वीट के ज़रिये मोदी सरकार पर निशाना साध रहे है। राहुल गांधी रोज कोई न कोई ऐसा ट्वीट करते हैं जो मीडिया की सुर्खी बन जाता है। आज भी उन्होंने एक ऐसा ट्वीट किया जो चर्चा का विषय बना हुआ हैं।
राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा की – भाजपा सरकार का ‘विकास’ ऐसा कि रविवार-सोमवार का फ़र्क़ ही ख़त्म कर दिया… नौकरी ही नहीं है तो क्या Sunday, क्या Monday … इस ट्वीट में राहुल गांधी ने एक राष्ट्रीय अख़बार की खबर को भी शेयर किया है, जिसमें अमेरिकी ऑटोमोबाइल कंपनी फोर्ड के बंद होने की खबर सहित करीब 4000 कंपनियों के बंद होने का अंदेशा जताया गया है।

.jpg)

.jpg)
