पॉलिटिकल डोज़

अगर शिवराज इतने मजबूत है तो बीजेपी ने मुख्यमंत्री का चेहरा क्यों नहीं घोषित किया? – बाला बच्चन

बड़वानी जिले की राजपुर विधानसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी 10 नवंबर को आएंगे। वहीं देर शाम बड़वानी जिला मुख्यालय पहुँचे पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन ने बताया कि, 10 नवंबर को राहुल गांधी की राजपुर में आम सभा होने जा रही है। जिसके चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। वहीं राहुल गांधी की सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। आसपास के अन्य जिलों से भी कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचेंगे। खरगोन अलीराजपुर धार झाबुआ जिले के भी लोग बड़ी संख्या में पहुंचेंगे।

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने हाल ही में गांधी परिवार पर दिए बयान पर पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन ने पलटवार करते हुए कहा कि, अगर इतने मजबूत होते शिवराज सिंह तो उनकी पार्टी ने फिर से उनको मुख्यमंत्री का चेहरा क्यों नहीं घोषित किया? मुख्यमंत्री का चेहरा क्यों नहीं है? कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि, खुद की पार्टी शिवराज सिंह चौहान पर विश्वास नहीं कर रही है। इतनी बुरी तरह असफल हो गए शिवराज सिंह और हमारे राष्ट्रीय नेताओं पर इस तरह की बातें करते हैं।

वहीं पानसेमल विधानसभा में कांग्रेस के बागी प्रत्याशी को लेकर भी भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, वह भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं। वह कहीं ना कहीं भाजपा के नेताओं से जुड़े हुए हैं। कांग्रेस नेता बाबा बच्चन ने कहा कि, जब 3 तारीख को रिजल्ट आएंगे तो सब की आंखें खुल जाएगी। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि, मध्य प्रदेश में भी 150 से अधिक सीट जीतकर कांग्रेस सरकार बनायेगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button