मैहर:- आमजन के सहयोग से ही कोरोना पर विजय प्राप्त की जा सकती है – नपाध्यक्ष

मैहर:- आमजन के सहयोग से ही कोरोना पर विजय प्राप्त की जा सकती है – नपाध्यक्ष

मैहर/सैफी खान:-  नपाध्यक्ष घर्मेश घई ने आम-जनों को अपील के माध्यम से कहा कि कोरोना को हराना है,सबको जागरूक बनाना है। उन्होंने बताया कि  शहरी क्षेत्र सहित पूरे जिला में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण का प्रसार तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु आम नागरिकों से कहा गया है कि वे सदैव मास्क का प्रयोग करें, सामाजिक दूरी का अनुपालन करें।

हाट-बाजार में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अनावश्यक भीड़ न लगाएं। पीने के लिए सदा शुद्ध एवं गर्म पानी का प्रयोग करें। काढ़ा का प्रतिदिन सेवन करें। नपाध्यक्ष ने कहा कि अपने घर, कार्यालय एवं माेहल्ले को साफ सुथरा रखें। फलों एवं सब्जियों को ठीक से धोने के बाद ही प्रयोग करें। रोगों की रोकथाम के लिए बासी तथा दूषित खाद्य पदार्थ ग्रहण न करें। सरकारी आदेशों का अनुपालन करें। सभी प्रकार के प्रतिरक्षण के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।  । जिले में चल रहा काेराेना बचाव जागरूकता अभियान  जिला प्रशासन  द्वारा कोविड-19 से बचाव हेतु जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसमे भी सहयोग करे ।

Exit mobile version