4 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप 2020, आईसीसी ने जारी किया पूरा शेड्यूल

पाँच हफ्ते चलेगा टूर्नामेंट

आईसीसी ने अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप की तारीख का ऐलान कर दिया है. जिसकी मेजबानी ऑस्ट्रेलिया करेगा. वर्ल्ड कप 2020 अगले साल 18 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक चलेगा. जिसमें कुल 16 टीमें खेलेगी. इसमें 6 टीमों का चयन क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के जरिए हुआ है. जिसमें ओमान, आयरलैंड, नीदरलैंड, नामीबिया, पापुआ न्यू गिनी और स्कॉटलैंड ने वर्ल्ड कप में जगह बनाई. 

बता दें कि टूर्नामेंट के शेड्यूल की पहले भी घोषणा हुई थी. मगर तब खेलने वाली सभी टीमों के नाम तय नहीं थे. भारत का पहला मैच साउथ अफ्रीका से होगा. जो 20 अक्टूबर को खेला जाएगा.

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।