छत्तीसगढ़ :- ऐसे हैं हमारे अधिकारी ! कलेक्टर ने केबिन में किया बलात्कार, और फिर………..

छत्तीसगढ़ :- ऐसे हैं हमारे अधिकारी ! कलेक्टर ने केबिन में किया बलात्कार

 छत्तीसगढ़/गरिमा श्रीवास्तव:- सिर्फ महामारी ही देश पर भारी नहीं है कुछ अधिकारी भी देश पर भारी हो गए हैं. छत्तीसगढ़ में एक कलेक्टर ने केबिन में बलात्कार कर डाला,- जाजगीर-चाँपा जिले के तात्कालीन कलेक्टर और IAS जनक प्रसाद पाठक (Janak Prasad Pathak) पर बलात्कार (Rape) का आरोप लगा है. और एफ आई आर (FIR) दर्ज कर ली गई है.

बुधवार रात महिला ने आईएएस अधिकारी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की… 

महिला का आरोप है कि 15 मई को आईएएस जनक प्रसाद पाठक ने उसे पहले ऑफिस बुलाया. फिर हाथ पकड़कर अपने चैंबर लेकर गया और दुष्कर्म किया.आपको बता दें कि महिला का पति शिक्षक है जिसे नौकरी से निकालने की धमकी देकर कलेक्टर ने महिला को अश्लील मैसेज भेजें और उसके साथ बलात्कार किया.

इस अपराधी कलेक्टर ने पीड़िता महिला के  पति को नौकरी से बर्खास्त करने की धमकी देकर कलेक्टर परिसर जांजगीर चांपा में बलात्कार किया. 

 पीड़िता द्वारा शिकायत करने पर मामले की पूरी जांच की जा रही है. 

 एक तरफ जहां देश इस वक्त महामारी से जूझ रहा है तो वही गंदी प्रवृत्ति के यह लोग ऐसे कृत्य को अंजाम दे रहे हैं. 

Exit mobile version