मास्क नहीं लगाने पर जो जुर्माना लगेगा वो मैं दूंगी, मास्क लगाने से मुझे होती है घबराहट – रामबाई

मध्यप्रदेश/भोपाल –  मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान भी कुछ मंत्री और विधायक बिना मास्क के नजर आए और जब मीडिया ने मास्क न पहनने पर सवाल पूछा तो माननीय अजीबो गरीब बयान देते नजर आए।

बता दे कि बसपा विधायक रामबाई बिना मास्क लगाए विधानसभा पहुंची थी। जब मीडिया ने उनसे इसपर सवाल किया तो उन्होंने इसका जवान देते हुए कहा कि मास्क लगाने पर उन्हें उल्टियां होती हैं और इसलिए वो मास्क नहीं लगाती हैं। उन्होंने कहा कि – जिसके पास हिम्मत होती है, वही कुछ कर सकता है। मास्क नहीं लगाने पर जो जुर्माना लगेगा, वह मैं दे दूंगी। मास्क लगाने से मुझे घबराहट होती हैं। 

अब आप ही सोचिए कि जब मंत्री और विधायक ही कोरोना को लेकर इस तरह के बयान देंगे तो फिर आम जनता पर इसका क्या असर पड़ेगा।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों और मध्यप्रदेश के कई जिलों में फिर से कोरोना के पैर पसारने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कोरोना को लेकर सतर्कता बरतने की अपील जनता से की हैं। सीएम शिवराज ने निर्देश दिए है कि मास्क लगाना और दो गज की दूरी बनाए रखना अनिवार्य हैं। 

एक तरफ जहां सीएम शिवराज सिंह लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है, तो वहीं दूसरी तरफ प्रदेश सरकार के मंत्री विधायक ही कोरोना को लेकर सतर्कता नहीं बरत रहे हैं।

Exit mobile version