डरूंगा नहीं दबूंगा नहीं झुकूंगा नहीं भाजपा नहीं छोडूंगा अंतिम सांस तक :- संजय पाठक

भोपाल /गरिमा श्रीवास्तव :- संजय पाठक(Sanjay Pathak) ने अपने ट्वीट के माध्यम से कांग्रेस पर शिकंजा कसा है।ट्वीट में लिखा “कांग्रेस खुद ही 4-6 धड़ों में बटी हुई है और अपने ही अंर्तकलह से टूट रही है कांग्रेस के अंदर ही विघटन है और कांग्रेस के विधायक ही टूट-टूट कर इधर-उधर संपर्क कर रहे हैं।”

डरूंगा नहीं दबूंगा नहीं झुकूंगा नहीं भाजपा नहीं छोडूंगा अंतिम सांस तक….

— Sanjay Satyendra Pathak (@SanjayPathak3) March 7, 2020

“>http://

मध्यप्रदेश में मचे बवाल के बीच आज सुबह भाजपा विधायक संजय पाठक पर प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए उनके बांधवगढ के रिज़ॉर्ट पर बुलडोज़र चला दिया। प्रशासन ने सुबह अतिक्रमण के नाम पर 12 साल पुराने रिज़ॉर्ट का आधा हिस्सा गिरा दिया हैं।

अब उमरिया जिला प्रशासन ने रिसोर्ट के पीछे बने विधायक संजय पाठक के फार्म हाउस को निशाना बनाया हैं। प्रशासन का आरोप है कि यह भी सरकारी जमीन पर बनाया गया है और इसे बाकायदा 7 दिन का नोटिस दिया गया था।

कांग्रेस खुद ही 4-6 धड़ों में बटी हुई है और अपने ही अंर्तकलह से टूट रही है कांग्रेस के अंदर ही विघटन है और कांग्रेस के विधायक ही टूट-टूट कर इधर-उधर संपर्क कर रहे हैं। pic.twitter.com/kkEvGpKmcq

— Sanjay Satyendra Pathak (@SanjayPathak3) March 7, 2020

“>http://

 

Exit mobile version