सभी खबरें

मैंने शिवराज-महाराज से बोल दिया, काम हो जाएं, नहीं तो जनता फोड़ देगी सर पर नारियल – इमरती देवी

मध्यप्रदेश/डबरा :  हमेशा अपने बयानों से सुर्खियों में बने रहने वाली कैबिनेट मंत्री इमरती देवी एक बार फिर सुर्खियों में बनी हुई हैं। वो हमेशा अपने बेतुके बयानों के चलते चर्चा में बनी रहती हैं। इसी बीच उनका एक और बयान सुर्खियों में बना हुआ हैं। 

दरअसल, शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र डबरा में एक समारोह का 

आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज, प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और खुद मंत्री इमरती देवी मौजूद थी। 

इस दौरान मंत्री इमरती देवी ने एक बयान दिया, जो अब खूब चर्चा बटोर रहा हैं।

इमरती देवी ने कहा कि हमने शिवराज जी और महाराज दोनों से कहा है कि शिलान्यास के नारियल तो फूट गए लेकिन काम जरूर हो जाएं नहीं तो जनता हमारे मूढ यानी सिर पर नारियल फोड़ देगी।

इसके अलावा उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को भी आड़े हाथों लिया।

इमरती देवी ने कहा कि कमलनाथ सत्यानाशी थे और उन्होंने हमारा भी सत्यानाश कर दिया। विकास कार्यों के लिए जब हम उनके पास जाते थे तो उनका सिर्फ एक वाक्य होता था ‘चलो चलो’। 

बता दे कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज ने डबरा में 157 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button