झंडा और डंडा लेकर उतर आए सड़कों पर, जनता के हित में काम करने के लिए थामा BJP का दामन – सिंधिया

मध्यप्रदेश/ग्वालियर – शनिवार को राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर के फूलबाग मैदान में आयोजित भाजपा सदस्यता समारोह में शामिल होने के लिए ग्वालियर पहंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को आधे हाथों लेते हुए करारा निशाना साधा।
उन्होंने आगे कहा कि उस समय सरकार आगे से कमलनाथ और पीछे से दिग्विजय सिंह चला रहे थे।
इस दौरान सिंधिया ने कहा कि वे उस परिवार से आते हैं जहां पर पद कोई महत्व नहीं रखता बल्कि अगर जनता के साथ अन्याय होता है तो परिवार सड़क पर उतर आता हैं। झंडा और डंडा लेकर इसलिए वे भी अब सड़क पर उतर आए और आम जनता के हित में उन्होंने बीजेपी का साथ देना मंजूर किया।
सिंधिया ने आगे बताया कि अंचल के विधायक चाहे वह कांग्रेस के हो या बीजेपी के जब मुख्यमंत्री से मिलने जाते थे तो मुख्यमंत्री घड़ी की तरफ इशारा करके उन्हें जल्दी जाने की कहते थे।
वहीं, सिंधिया ने शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने एक-एक विधायक से बात कर प्रदेश में और अंचल में करोड़ों के विकास कार्य कराए हैं।



.jpg)
