सभी खबरें

मैं किसी धर्म के खिलाफ नहीं, लेकिन मस्जिदों से हटाए जाए लाउडस्पीकर, राज ठाकरे की सरकार को चेतावनी

महाराष्ट्र : आख़िर मस्जिदों में इतनी तेज़ आवाज़ में लाउड स्पीकर क्यूं बजाए जाते हैं? राज्य सरकार मस्जिदों से लाउडस्पीकरों को उतरवाए। ये बात महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे ने शिवाजी पार्क में एक रैली को संबोधित करते वक्त कही।

इस दौरान राज ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार को चेतावनी दी है कि यदि यह नहीं रोका गया तो वे मस्जिद के बाहर स्पीकर लगाकर और तेज़ आवाज़ में हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।

ठाकरे ने कहा कि मैं न तो नमाज़ के ख़िलाफ़ हूँ और न ही किसी धर्म के, पर मुझे मेरे धर्म पर गर्व है।

बता दें राज ठाकरे ने वर्ष 2006 में आपसी मतभेदों के चलते शिवसेना से अलग होकर अपनी पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) का गठन किया था। महाराष्ट्र में लोगों के बीच राज ठाकरे की लोकप्रियता भी काफी है।

ऐसे में उन्होंने ये बयान देकर राज्य में हलचल पैदा करदी है। खास बात ये है कि उनका राज ठाकरे का ये बयान ऐसे समय आया है जब देशभर में पवित्र माह रमज़ान की शुरुआत हो चुकी है। बहरहाल, अब देखना होगा कि राज ठाकरे की सरकार को दी हुई चेतावनी क्या रूप लेती है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button