"CM Yogi को बम से मारने वाला हूं", Whatsapp पर आया मैसेज, जांच में जुटी STF की टीम

उत्तरप्रदेश/लखनऊ – उत्तर प्रदेश में इस समय हड़कंप मच गया जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को जान से मारने की धमकी मिली।धमकी भरा मैसेज आने के बाद अधिकारी फौरन हरकत में आ गए। अधिकारियों (Officials) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई भी शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि यूपी पुलिस के पास सीएम योगी (CM Yogi) को जान से मारने की धमकी वाला मैसेज (Threat Message) आया हैं। यूपी 112 के हेल्पडेस्क के वाट्सऐप नंबर (Whatsapp Number) पर धमकी का ये मैसेज आया हैं।

मिली जानकारी के अनुसार 8828453350 मोबाइल नंबर से ये धमकी वाला मैसेज आया जिसमें कहा गया कि CM योगी को बम से मारने वाला हूं, मुसलमानों के जान के दुश्मन हैं। 

पुलिस (Police) ने बताया कि मोबाइल फोन नंबर के आधार पर लखनऊ (Lucknow) के गोमतीनगर थाने (Gotminagar Station) में एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई हैं। पुलिस ने बताया कि आईपीसी की धारा 505 (1)(b),506 और 507 के तेहत केस दर्ज किया गया हैं। अब इस बात की छानबीन की जा रही है कि यह नंबर किसका हैं।

उधर, एफआईआर दर्ज होने के बाद मामले की जांच यूपी एसटीएफ (STF) को सौंप दी गई हैं।

Exit mobile version