
Pm Modi – भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 दिनों के दौरे पर अमेरिका पहुंच चुकी हैं। जहां वो कई कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान उनके साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद रहेंगे। मालूम हो कि हाउडी मोदी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के टेक्सास राज्य के ह्यूस्टन शहर पहुंच चुके हैं।
बता दे कि जब पीएम मोदी ह्यूस्टन एयरपोर्ट पहुंचे तो वहां उनका ज़ोरदार स्वागत हुआ, लेकिन इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने वहां मौजूद सभी लोगों को चौका कर रख दिया।
दरअसल ह्यूस्टन एयरपोर्ट पर एक अमेरिकी महिला अधिकारी ने पीएम मोदी को गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। लेकिन जैसे ही पीएम मोदी ने उसे लिया तो गुलदस्ता का एक छोटा सा टुकड़ा जमीन पर गिर पड़ा। उसके बाद जो हुआ वो जानकर आप उनके कायल हो जाएंगे।
पीएम मोदी आगे बढ़ चुके थे, लेकिन जैसे ही इसका आभास हुआ उन्होंने बिना प्रोटोकॉल या अपने पद की परवाह किए खुद झुके और जमीन पर गिरी उसकी पत्तियों को उठाकर पास खड़े अपने सहयोगी को सौंप दिया। ये देखकर वहां मौजूद अधिकारी भी चौंक गए।