वर्दी में गुंडागर्दी, पुलिस होने का फायदा उठा कर पड़ोसी को कर रहा परेशान

जबलपुर/सिहोरा:-कहते है बदन में खाखी वर्दी हो तो हाव भाव बदल ही जाते है,सरकार ने जिनके कंधे पर जनता की सेवा की जिम्मेदारी सौपी हो वो ही जनता को परेशान करने लगे तो आम आदमी न्याय के लिए किसके पास जाएगा?ऐसे ही एक नगर सैनिक ने पड़ोस में रहने वाले सेना से रिटायर आर्मी मैन की पीने वाले पानी की पाइप लाइन काट दी ,जिसके चलते 4 दिनों से फरियादी बहुत परेसान है क्योंकि उसके घर मे पानी नहीं आ रहा है,
ये है मामला-
मामला सिहोरा के वार्ड नंबर 2 ज्यालामुखी जेल रोड हनुमान पहाड़ी का है, जहां पर निवास करने वाले भारतीय सेना से रिटायर जहान सिंह पिता रामपाल सिंह परिहार ने सिहोरा सडीएम और नगर पालिका सिहोरा में लिखित शिकायत देते हुए बताया की उसके घर के नीचे तरफ रहने वाले नगर सैनिक कृष्ण कुमार भट्ट द्वारा पानी निकालने की खाली जगह पर कब्जा कर दरवाजा लगा लिया गया है, और पीने के पानी के पाइप को काट दिया है, जिसके चलते उसके घर मे विगत चार दिनों से पानी नहीं आ रहा है, इससे पहले इनके द्वारा साईं संस्था की पाइप लाइन काटी दी गई थी ,फरियादी ने अधिकारियों से न्याय की मांग की है।

.jpg)


