सभी खबरें

प्रदेश ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना कहा कि ओबीसी आरक्षण पर कांग्रेस रोटी नहीं परांठे सेकने का काम कर रही है। 

मध्यप्रदेश/भोपाल:- ओबीसी आरक्षण पर सरकार और विपक्ष एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं.कांग्रेस के ओबीसी आरक्षण को समर्थन देने के बाद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने दिया था क्या आरक्षण. हम जनता को धोखा तो नहीं दे रहे.आरक्षण के नाम पर कांग्रेस राजनीतिक रोटियां नहीं, बल्कि राजनीतिक पराठे सेक रही है.ओबीसी महासभा आरक्षण की मांग का मामला कांग्रेस के कारण ही न्यायालय में गया है। कांग्रेस ने पहले से जानबूछ कर  बिल में कमी राखी एक साल तक कोई वकील खड़ा नहीं किया केस की पैरवी नहीं की.

मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ जी जब सत्ता में थे तब कोर्ट का स्टे आर्डर आया और आज ओबीसी आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं कांग्रेस राजनीतिक रोटियां नहीं राजनीतिक पराठे सेक रही है और झूट बोलना तो कांग्रेस की फितरत में है। गृह मंत्री मिश्रा ने कहा कि उच्चतम न्यायालय में एक पिटीशन दायर कि थी उच्चतम न्यायालय ने निर्णय लिया है कि जो बंदी पैरोल पर बाहर आए है वह सभी बंदी सुप्रीम कोर्ट के आगामी आदेश तक पैरोल पर ही माने जाएंगे प्रदेश के अंदर करीब 5000 दंडित बंदी हैं आगामी आदेश तक उन्हें जेल से बाहर रखने का आदेश जारी किया जाएगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button