विभाग बंटवारे को लेकर ये क्या बोल गए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, अब सरवाइव करना बेहद मुश्किल……

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में शिवराज मंत्रिमंडल (Shivraj Cabinet) के विस्तार के बाद अब विभागों के बंटवारों (Divisions of Departments) में हो रही देरी ने मंत्रियों की बेचैनी को भी बढ़ा रखा हैं। साथ ही विभागों के बंटवारों को लेकर सियासी हलचल भी तेज़ हैं।
वहीं, इन सबके बीच मध्यप्रदेश के गृह और स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home and Health Minister of Madhya Pradesh Narottam Mishra) का बड़ा बयान सामने आया हैं। नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि बीजेपी सबसे सलाह मशवरा करके फैसला करती है, ये पार्टी कोई परिवार नही है, ये एक समूह हैं। बहुत जल्द सलाह लेकर मंत्रीमंडल के विभागों का बंटवारा हो जाएगा।
जबकि, सूत्रों का कहना है कि 12 सिंधिया समर्थक मंत्री (Scindia Supporters Ministers) अच्छे विभाग की चाहत में हैं। लेकिन सीएम शिवराज (CM Shivraj) इसको लेकर राज़ी नहीं हैं। यहीं कारण है की विभागों के बंटवारे में देरी हो रहीं हैं।
वहीं, जब नरोत्तम मिश्रा से कांग्रेस (Congress) की उपचुनाव (By Election) की तैयारी पर सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर कहा कि कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है जब परिणाम आएगा तो सब स्पष्ट हो जाएगा। कांग्रेस ने जनता के साथ धोखा किया हैं। किसानों का क़र्ज़ माफ़ नहीं किया। जो लोग ऐसा करते है वो कभी वापस नहीं आ सकते।
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मेरा 30 साल का विधानसभा (Vidhan Sabha) का अनुभव यही कहता है, की धोखा देना वाला कभी वापस नहीं आ सकते। घोषणापत्र का वादा पूरा नहीं किया तो अब इनका सरवाइव करना बेहद मुश्किल हैं।




