
- मुख्यमंत्री कमलनाथ को ब्लैकमेल करना चाहते हैं सिंह
- दिग्विजय के दिमाग में उजूल-फिजूल चलता रहता है
- साथ ही नरोत्तम मिश्रा ने कहा दिग्विजय को कोई कुछ काम दो
दिग्विजय के आरोपों का जवाब देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने कहा कि दिग्विजय सिंह को मुख्यमंत्री के सामने अपना महत्व साबित करना होगा। उनका कोई काम रुका होगा, इसलिए वो ये सब कह रहे हैं। दिग्विजय सिंह का दिमाग बहुत तेज चलता है उनके दिमाग का कोई आंकलन नहीं कर सकता। उनके दिमाग में कोई न कोई फितूर चलता ही रहता है।
नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय को कहा कि उनका राज्यसभा का कार्यकाल ख़त्म होने वाला है अब उन्हें कुछ काम तो चाहिए, इसलिए वे अपनी पार्टी में प्रेशर बना रहे हैं। वे मुझ पर भी पहले आरोप लगा चुके हैं। लेकिन प्रमाण नहीं दे पाए।
दिग्विजय के आरोपों को आड़े हाथों लेते हुए गोपाल भार्गव ने कहा कि दिग्विजय सिंह यदि किसी विधायक की बोली लगाते तो इससे बड़ा अपमान लोकतंत्र में चुने हुए जनप्रतिनिधियों का नहीं हो सकता। मध्यप्रदेश में विधायकों की खरीद-फरोख्त की न तो संस्कृति रही है और न ही ऐसा होगा। भाजपा के विधायक चट्टान की तरह अटूट हैं। बांकी कांग्रेस अपनी स्थिति जाने। और अगर दिग्विजय सिंह के पास सबूत है तो सामने लाएं।