फिर से तय था बंटाधार! अच्छा हुआ कि कमलनाथ सरकार जल्दी विदा हो गई:- बीजेपी

फिर से तय था बंटाधार! अच्छा हुआ कि कमलनाथ सरकार जल्दी चली गई:- बीजेपी

 सुमित्रा देवी कासडेकर के इस्तीफा देने के बाद अब मध्य प्रदेश भाजपा ने पूर्व की कमलनाथ सरकार पर तंज कसा है. भाजपा ने ट्वीट कर कहा कि अच्छा हुआ कि कमलनाथ सरकार जल्दी विदा हो गई। 

जिनसे अपना घर ही नहीं सम्भल पा रहा, वो न जाने प्रदेश का क्या हाल करते ? 

फ़िरसे तय था बंटाधार ! 

नेपानगर की कांग्रेस विधायक ने कांग्रेस को एक और बड़ा झटका दिया है. अब सुमित्रा देवी कासडेकर (Sumitra Devi Kasdekar)ने विधायकी पद से इस्तीफा दिया है.. दो लाइन के इस्तीफे में सुमित्रा देवी ने लिखा है कि वह अपने विधायक की पद को छोड़ना चाहती हैं. हालांकि इसके पीछे अभी तक सुमित्रा देवी ने कोई तर्क नहीं दिया है.विधानसभा सचिवालय ने इस्तीफे की पुष्टि की है.. आपको बता दें कि हाल ही ने बड़ामलहरा से प्रतिबंध लोधी ने विधायकी पद से इस्तीफा दिया था और फिर भाजपा में शामिल हो गए थे. अब ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि सुमित्रा देवी भी भाजपा में शामिल हो सकती हैं.. पर सुमित्रा देवी की तरफ से भाजपा में शामिल होने के लिए अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है..

 अभी तक 25 सीटों पर उपचुनाव होने थे पर इस कांग्रेस विधायक के इस्तीफा देने के बाद अब 26 सीटों पर उपचुनाव होंगे.. वही ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि उपचुनाव से पहले अभी कुछ और कांग्रेस के विधायक इस्तीफा दे सकते हैं.. यह कहा जा रहा है कि कुल 28 सीटों पर उपचुनाव हो सकते हैं.

 कांग्रेस के लिए अब चिंता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है हाल ही में कांग्रेस के 2 विधायकों ने इस्तीफा दिया है. दूसरी तरफ भाजपा लगातार दावा कर रही है कि अभी करीब एक दर्जन लोग और भाजपा में शामिल हो सकते हैं..

 पहले उपचुनाव के लिए 25 सीटें थी अब उपचुनाव 26 सीटों पर होंगे. कांग्रेस के विधायकों की संख्या घटकर अब 90 हो चुकी है..

Exit mobile version