प्रियंका और निक के घर आने वाला है नन्हा मेहमान

मुंबई / गरिमा श्रीवास्तव :- प्रियंका (Priyanka Chopra) और निक (Nick Jonas) के घर में नन्हा मेहमान आने वाला है। विदेशी मीडिया से खबर है कि प्रियंका चोपड़ा जोनास की जेठानी प्रेग्नेंट हैं। हांलाकि प्रियंका ने अभी कोई ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं किया है। सभी घर में बेहद खुश हैं। यह खुशखबरी सोफी टर्नर (Sofie Turner) और जो जोनास (Joe Jonas) देने वाले हैं।


जो जोनास निक के बड़े भाई हैं। इन दिनों निक के घर में बेहद ख़ुशी का माहौल है। आपको बता दें की लम्बे वक़्त से सोफी ने इस प्रेगनेंसी की खबर को छुपा कर रखा था पर जैसे ही खबर लगी पूरा परिवार काफी खुश नज़र आया है। जल्द ही जोनास परिवार में नन्हा मेहमान आने वाला है।
ऐसे में प्रियंका और निक के फैंस भी उनसे खुशखबरी की उम्मीद करते नज़र आ रहे हैं।
अब देखना है कि प्रियंका अपनी खुशखबरी कब साझा करती हैं। 

Exit mobile version