सभी खबरें

MP Politics:- हेमंत कटारे ने किया भाजपा में शामिल होने वाले अफवाहों का खंडन, कही यह बात

हेमंत कटारे ने किया भाजपा में शामिल होने वाले अफवाहों का खंडन

 भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव:- कांग्रेस(Congress) के नेता हेमंत कटारे(Hemant Katare) ने एक वीडियो के माध्यम से कहां कि इस वक्त जो लगातार अफवाहें उड़ाई जा रही हैं की कई कांग्रेस के नेताओं के साथ मैं भी भाजपा(BJP) में शामिल होने वाला हूं तो यह खबर पूर्ण रूप से गलत है और मैं इन अफवाहों का खंडन करता हूं. मैं और मेरे पिता शुरुआत से ही कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं और हम आखिर तक कांग्रेस पार्टी में ही रहेंगे. आने वाले दिनों में उप चुनाव होने वाले हैं. और जिस प्रकार से लोगों से बात करके हमने भूमिका बाना है उस प्रकार से यह तय है कि आने वाले दिनों में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और हमारे नेता कमलनाथ (Kamalnath)मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे. 

 हेमंत कटारे ने यह भी कहा कि भाजपा ने जनादेश का अपमान किया है और जिस प्रकार से सत्ता को छीनने का प्रयास किया है वह बेहद निंदनीय है. आने वाले वक्त में जलता उन्हें जरूर दिखाएगी की मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद का असली हकदार कौन है.

 साथ ही यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी बहुत जल्दी ही आंदोलन करेगी और भाजपा के नेताओं की ईट से ईट बजा देगी. 

 अब देखना यह होगा कि आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश में क्या-क्या बदलता है… कांग्रेस पार्टी की दावेदारी सही साबित होगी या नहीं… यह परिणाम तो उपचुनाव के बाद ही सामने आएगा. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button