मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने किया जेपी अस्पताल का निरीक्षण, वैक्सीनेशन को लेकर कही यह बात

मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने किया जेपी अस्पताल का निरीक्षण, वैक्सीनेशन को लेकर कही यह बात

 भोपाल:– मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी ने आज जेपी अस्पताल जाकर अस्पताल का निरीक्षण किया इस दौरान मंत्री के सामने ही 1 स्वास्थ्य कर्मी को वैक्सीन लगी… पत्रकारों से चर्चा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है. किसी को खतरा नहीं है. लगातार वैक्सीनेशन चल रही है.. प्रयास किया जा रहा है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाया जाए…


इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए मोटिवेट किया जा रहा है.. इस वैक्सीन को लेकर संदेह की कोई जरूरत नहीं है.. भ्रामक बातों पर ध्यान ना दें..मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में हम ज्यादा से ज्यादा प्रदेशवासियों को वैक्सीन लगा पाने में सक्षम होंगे…

Exit mobile version